श्री कृष्ण

आरती बाल कृष्ण की कीजै

आरती

दीपक जलाएँ, घंटी बजाएँ और भाव से आरती गाएँ

गति · टाइमर

पाठ संख्या: 0 · पंक्ति पर स्पर्श कर स्थान चिह्नित करें

आरती

आरती बाल कृष्ण की कीजै। अपना जन्म सफल कर लीजै॥

श्री यशोदा का परम दुलारा। बाबा के अँखियन का तारा॥ गोपियन के प्राणन से प्यारा। इन पर प्राण न्योछावर कीजै॥

बलदाऊ के छोटे भैया। कनुआ कहि कहि बोले मैया॥ परम मुदित मन लेत बलैया। यह छवि नैनन में भरि लीजै॥

श्री राधावर सुघड़ कन्हैया। ब्रज जन का नवनीत चुरैया॥ देखत ही मन नयन चुरैया। अपना सरबस इनको दीजै॥

तोतरि बोलनि मधुर सुहावे। सखन मधुर खेलत सुख पावे॥ सोई सुकृति जो इनको ध्यावे। अब इनको अपनो करि लीजै॥