भगवान शिव

जय भैरव देवा

आरती

दीपक जलाएँ, घंटी बजाएँ और भाव से आरती गाएँ

गति · टाइमर

पाठ संख्या: 0 · पंक्ति पर स्पर्श कर स्थान चिह्नित करें

आरती

जय भैरव देवा, प्रभु जय भैरव देवा। जय काली और गौरा, देवी कृत सेवा॥

तुम्ही पाप उद्धारक, दुःख सिंधु तारक। भक्तों के सुख कारक, भीषण वपु धारक॥

वाहन श्वान विराजत, कर त्रिशूल धारी। महिमा अमित तुम्हारी, जय जय भयहारी॥

तुम बिन देवा सेवा, सफल नहीं होवे। चौमुख दीपक दर्शन, दुःख सगरे खोवे॥

तेल चटकि दधि मिश्रित, भाषावलि तेरी। कृपा करिये भैरव, करिये नहीं देरी॥

पाँव घुँघरू बाजत, अरु डमरू डमकावत। बटुकनाथ बन बालकजन, मन हरषावत॥

बटुकनाथ जी की आरती, जो कोई नर गावे। कहे धरणीधर नर, मनवांछित फल पावे॥