आरती
ॐ जय गंगे माता, श्री जय गंगे माता। जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता॥
चंद्र सी ज्योत तुम्हारी, जल निर्मल आता। शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता॥
पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता। कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता॥
एक ही बार जो तेरी, शरणागति आता। यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता॥
आरती मात तुम्हारी, जो जन नित्य गाता। दास वही जो सहज में, मुक्ति को पाता॥