श्री राम

ॐ जय जानकीनाथा

आरती

दीपक जलाएँ, घंटी बजाएँ और भाव से आरती गाएँ

गति · टाइमर

पाठ संख्या: 0 · पंक्ति पर स्पर्श कर स्थान चिह्नित करें

आरती

ॐ जय जानकीनाथा, जय श्री रघुनाथा। दोउ कर जोरें बिनवौं, प्रभु! सुनिये बाता॥

तुम रघुनाथ हमारे, प्राण पिता माता। तुम ही सज्जन-संगी, भक्ति मुक्ति दाता॥

लख चौरासी काटो, मेटो यम त्रासा। निशदिन प्रभु मोहि राखिये, अपने ही पासा॥

राम भरत लछिमन, सँग शत्रुहन भैया। जगमग ज्योति विराजै, शोभा अति लहिया॥

हनुमत नाद बजावत, नेवर झमकाता। स्वर्णथाल कर आरती, करत कौशल्या माता॥

सुभग मुकुट सिर, धनु सर, कर शोभा भारी। मनीराम दर्शन करि, पल-पल बलिहारी॥