माँ भगवती

जय पार्वती माता

आरती

दीपक जलाएँ, घंटी बजाएँ और भाव से आरती गाएँ

गति · टाइमर

पाठ संख्या: 0 · पंक्ति पर स्पर्श कर स्थान चिह्नित करें

आरती

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता। ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता॥

अरिकुल पद्म विनासनी, जय सेवक त्राता। जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता॥

सिंह को वाहन साजे, कुंडल है साथा। देव वधू जहँ गावत, नृत्य करत ता था॥

सतयुग रूप शील अति सुंदर, नाम सती कहलाता। हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता॥

शुंभ निशुंभ विदारे, हेमांचल स्याता। सहस भुजा तनु धरिके, चक्र लियो हाथा॥

सृष्टि रूप तुही जननी, शिव संग रंगराता। नंदी भृंगी बीन लही, सारा मदमाता॥

देवन अरज करत हम, चित को लाता। गावत दे दे ताली, मन में रंगराता॥

श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता। सदा सुखी नित रहता, सुख संपत्ति पाता॥