माँ भगवती

जय संतोषी माता

आरती

दीपक जलाएँ, घंटी बजाएँ और भाव से आरती गाएँ

गति · टाइमर

पाठ संख्या: 0 · पंक्ति पर स्पर्श कर स्थान चिह्नित करें

आरती

जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता। अपने सेवक जन को, सुख संपत्ति दाता॥

सुंदर चीर सुनहरी, माँ धारण कीन्हों। हीरा पन्ना दमके, तन सिंगार लीन्हों॥

गेरू लाल छटा छवि, बदन कमल सोहे। मंद हँसत करुणामयी, त्रिभुवन मन मोहे॥

स्वर्ण सिंहासन बैठी, चँवर ढुरे प्यारे। धूप दीप मधु मेवा, भोग धरें न्यारे॥

गुड़ अरु चना परम प्रिय, तामें संतोष कियो। संतोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो॥

शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही। भक्त मंडली छाई, कथा सुनत मोही॥

मंदिर जगमग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई। विनय करें हम बालक, चरनन सिर नाई॥

भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै। जो मन बसे हमारे, इच्छा फल दीजै॥

दुखी दरिद्री रोगी, संकट मुक्त किए। बहु धन धान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिए॥

ध्यान धर्यो जिस जन ने, मनवांछित फल पायो। पूजा कथा श्रवण कर, घर आनंद आयो॥

शरण गहे की लज्जा, राखियो जगदंबे। संकट तू ही निवारे, दयामयी अंबे॥

संतोषी माता की आरती, जो कोई नर गावे। ऋद्धि-सिद्धि सुख संपत्ति, जी भरकर पावे॥