श्री हरि विष्णु

जय लक्ष्मी रमणा — सत्यनारायण आरती

आरती

दीपक जलाएँ, घंटी बजाएँ और भाव से आरती गाएँ

गति · टाइमर

पाठ संख्या: 0 · पंक्ति पर स्पर्श कर स्थान चिह्नित करें

आरती

जय लक्ष्मी रमणा, स्वामी जय लक्ष्मी रमणा। सत्यनारायण स्वामी, जन पातक हरणा॥

रत्न जड़ित सिंहासन, अद्भुत छवि राजे। नारद करत नीराजन, घंटा ध्वनि बाजे॥

प्रकट भये कलि कारण, द्विज को दरस दियो। बूढ़ो ब्राह्मण बनकर, कंचन महल कियो॥

दुर्बल भील कठारो, जिन पर कृपा करी। चंद्रचूड़ एक राजा, जिनकी विपति हरी॥

वैश्य मनोरथ पायो, श्रद्धा तज दीन्हीं। सो फल भोग्यो प्रभुजी, फिर स्तुति कीन्हीं॥

भाव भक्ति के कारण, छिन-छिन रूप धर्यो। श्रद्धा धारण कीन्हीं, तिनको काज सर्यो॥

ग्वाल बाल संग राजा, बन में भक्ति करी। मनवांछित फल दीन्हों, दीनदयाल हरी॥

चढ़त प्रसाद सवायो, कदली फल मेवा। धूप दीप तुलसी से, राजी सत्यदेवा॥

श्री सत्यनारायण जी की आरती, जो कोई नर गावे। तन मन सुख संपत्ति, मनवांछित फल पावे॥