आरती
जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता। आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता॥
रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भाता। ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें, जगमग छवि छाता॥
विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता। वेद पुराण वरणत, पार नहीं पाता॥
इंद्र मृदंग बजावत, चंद्र वीणा हाथा। सूरज ताल बजावै, नारद मुनि गाता॥
घंटा शंख शहनाई, बाजै मन भाता। करै भक्तजन आरती, लखि लखि हर्षाता॥
ब्रह्म रूप वरदानी, तुही तीन काल ज्ञाता। भक्तन को सुख देती, मातु पिता भ्राता॥
जो जन ध्यान लगावे, प्रेम शक्ति पाता। सकल मनोरथ पावे, भवनिधि तर जाता॥
शीतल करती जननी, तुही है जग त्राता। उत्पत्ति व्याधि विनाशत, तू सब की घाता॥
दास विचित्र कर जोड़े, सुन मेरी माता। भक्ति आपनी दीजै, और न कुछ भाता॥