श्री राम

श्री राम जी की आरती

आरती

दीपक जलाएँ, घंटी बजाएँ और भाव से आरती गाएँ

गति · टाइमर

पाठ संख्या: 0 · पंक्ति पर स्पर्श कर स्थान चिह्नित करें

आरती

आरती कीजै श्री रघुबर जी की, सत चित आनंद शिव सुंदर की॥

दशरथ तनय कौशल्या नंदन, सुर मुनि रक्षक दैत्य निकंदन। अनुगत भक्त भक्त उर चंदन, मर्यादा पुरुषोत्तम वर की॥

निर्गुण सगुण अनूप रूप निधि, सकल लोक वंदित विभिन्न विधि। हरण शोक भय दायक नव निधि, माया रहित दिव्य नर वर की॥

जानकी पति सुर अधिपति जगपति, अखिल लोक पालक त्रिलोक गति। विश्व वंद्य अनवद्य अमित मति, एकमात्र गति सचराचर की॥

शरणागत वत्सल व्रतधारी, भक्त कल्प तरुवर असुरारी। नाम लेत जग पावनकारी, वानर सखा दीन दुख हर की॥

आरती कीजै श्री रघुबर जी की, सत चित आनंद शिव सुंदर की॥