दीप ज्योति

जय कश्यप नंदन — सूर्य देव की आरती

आरती

दीपक जलाएँ, घंटी बजाएँ और भाव से आरती गाएँ

गति · टाइमर

पाठ संख्या: 0 · पंक्ति पर स्पर्श कर स्थान चिह्नित करें

आरती

जय कश्यप-नंदन, ॐ जय अदिति-नंदन। त्रिभुवन-तिमिर-निकंदन, भक्त-हृदय-चंदन॥

सप्त-अश्वरथ राजित, एक चक्रधारी। दुःखहारी, सुखकारी, मानस-मल-हारी॥

सुर-मुनि-भूसुर-वंदित, विमल विभवशाली। अघ-दल-दलन दिवाकर, दिव्य किरण माली॥

सकल-सुकर्म-प्रसविता, सविता शुभकारी। विश्व-विलोचन मोचन, भव-बंधन भारी॥

कमल-समूह विकासक, नाशक त्रय तापा। सेवत सहज हरत अति, मनसिज-संतापा॥

नेत्र-व्याधि हर सुरवर, भू-पीड़ा-हारी। वृष्टि विमोचन संतत, परहित व्रतधारी॥

सूर्यदेव करुणाकर, अब करुणा कीजै। हर अज्ञान-मोह सब, तत्त्वज्ञान दीजै॥