माँ लक्ष्मी

जय जय तुलसी माता

आरती

दीपक जलाएँ, घंटी बजाएँ और भाव से आरती गाएँ

गति · टाइमर

पाठ संख्या: 0 · पंक्ति पर स्पर्श कर स्थान चिह्नित करें

आरती

जय जय तुलसी माता, मैया जय तुलसी माता। सब जग की सुख दाता, वर दाता॥

सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर। रुज से रक्षा करके भव त्राता॥

बटु पुत्री हे श्यामा, सुर बल्ली हे ग्राम्या। विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता॥

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित। पतित जनों की तारिणी, विख्याता॥

लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में। मानवलोक तुम्हीं से, सुख संपति पाता॥

हरि को तुम अति प्यारी, श्यामवरण तुम्हारी। प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता॥