माँ भगवती

सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी

आरती

दीपक जलाएँ, घंटी बजाएँ और भाव से आरती गाएँ

गति · टाइमर

पाठ संख्या: 0 · पंक्ति पर स्पर्श कर स्थान चिह्नित करें

आरती

सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी, कोई तेरा पार न पाया॥

पान सुपारी ध्वजा नारियल, ले तेरी भेंट चढ़ाया॥

सुवा चोली तेरी अंग विराजे, केसर तिलक लगाया॥

नंगे पग माँ अकबर आया, सोने का छत्र चढ़ाया॥

ऊँचे पर्वत बन्यो देवालय, नीचे शहर बसाया॥

सतयुग, द्वापर, त्रेता मध्ये, कलियुग राज सवाया॥

धूप दीप नैवेद्य आरती, मोहन भोग लगाया॥

ध्यानू भगत मैया तेरे गुण गाया, मनवांछित फल पाया॥