भजन
जानकी नाथ सहाय करें जब, कौन बिगाड़ करे नर तेरो॥
सूरज मंगल सोम भृगुसुत, बुध और गुरु वरदायक तेरो। राहु केतु की नाहिं गम्यता, संग शनीचर होत हुचेरो॥
दुष्ट दुःशासन विमल द्रौपदी, चीर उतार कुमंत्र प्रेरो। ताकी सहाय करी करुणानिधि, बढ़ गये चीर के भार घनेरो॥
जाकी सहाय करी करुणानिधि, ताके जगत में भाग बढ़ेरो। रघुवंशी संतन सुखदायी, तुलसीदास चरणन को चेरो॥