स्तोत्र
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय॥ ॥1॥अर्थ: जो नागराज को हार की तरह पहनते हैं, तीन नेत्रों वाले हैं, शरीर पर भस्म लगाते हैं, महेश्वर हैं, नित्य, शुद्ध और दिगंबर हैं — उन ‘न’ अक्षर रूप शिव को नमस्कार है।
मन्दाकिनीसलिलचन्दनचर्चिताय नन्दीश्वरप्रमथनाथमहेश्वराय। मन्दारपुष्पबहुपुष्पसुपूजिताय तस्मै मकाराय नमः शिवाय॥ ॥2॥अर्थ: जो गंगा जल और चंदन से पूजित हैं, नंदी और गणों के स्वामी महेश्वर हैं, मंदार और अनेक फूलों से पूजे जाते हैं — उन ‘म’ अक्षर रूप शिव को नमस्कार है।
शिवाय गौरीवदनाब्जवृन्दसूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय। श्रीनीलकण्ठाय वृषध्वजाय तस्मै शिकाराय नमः शिवाय॥ ॥3॥अर्थ: जो कल्याण रूप हैं, पार्वती जी के मुख कमल को खिलाने वाले सूर्य हैं, दक्ष के यज्ञ का नाश करने वाले हैं, नीलकंठ हैं और जिनकी ध्वजा पर वृषभ है — उन ‘शि’ अक्षर रूप शिव को नमस्कार है।
वसिष्ठकुम्भोद्भवगौतमार्यमुनीन्द्रदेवार्चितशेखराय। चन्द्रार्कवैश्वानरलोचनाय तस्मै वकाराय नमः शिवाय॥ ॥4॥अर्थ: वसिष्ठ, अगस्त्य, गौतम आदि मुनि और देवता जिनके मस्तक की पूजा करते हैं, चंद्रमा, सूर्य और अग्नि जिनके नेत्र हैं — उन ‘व’ अक्षर रूप शिव को नमस्कार है।
यक्षस्वरूपाय जटाधराय पिनाकहस्ताय सनातनाय। दिव्याय देवाय दिगम्बराय तस्मै यकाराय नमः शिवाय॥ ॥5॥अर्थ: जो यक्ष रूप धारण करते हैं, जटाधारी हैं, हाथ में पिनाक धनुष लिए हैं, सनातन, दिव्य, देव और दिगंबर हैं — उन ‘य’ अक्षर रूप शिव को नमस्कार है।
फलपञ्चाक्षरमिदं पुण्यं यः पठेच्छिवसन्निधौ। शिवलोकमवाप्नोति शिवेन सह मोदते॥अर्थ: जो शिव जी के पास इस पवित्र पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करता है, वह शिवलोक पाता है और शिव जी के साथ आनंद करता है।