ध्यान मंत्र
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना। कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी॥अर्थ: जिनके हाथ में चमकती चंद्रहास तलवार है और जो श्रेष्ठ सिंह पर सवार हैं, वे दानवों का नाश करने वाली कात्यायनी देवी शुभ करें।
कथा
छठे दिन माँ कात्यायनी की पूजा होती है। महर्षि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर माँ ने उनके घर पुत्री रूप में जन्म लिया, इसलिए वे कात्यायनी कहलाईं।
इन्हीं ने महिषासुर का वध किया था। ब्रज की गोपियों ने श्री कृष्ण को पाने के लिए कात्यायनी व्रत किया था, इसलिए कुंवारी कन्याएँ अच्छे वर के लिए इनकी पूजा करती हैं।