माँ भगवती

नवरात्रि — नवदुर्गा पाठ

चैत्रशारदीय

नौ दिन, नौ देवियाँ · ध्यान मंत्र, कथा, भोग और रंग

गति · टाइमर

नवदुर्गा स्तुति

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी। तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम्॥ पञ्चमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च। सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम्॥ नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गाः प्रकीर्तिताः। उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना॥अर्थ: पहली शैलपुत्री, दूसरी ब्रह्मचारिणी, तीसरी चंद्रघंटा, चौथी कूष्मांडा, पाँचवीं स्कंदमाता, छठी कात्यायनी, सातवीं कालरात्रि, आठवीं महागौरी और नौवीं सिद्धिदात्री — ये नवदुर्गा कहलाती हैं; ये नाम स्वयं ब्रह्मा जी ने बताए हैं।

नौ दिन की देवियाँ

1शैलपुत्रीपीला · गाय का घी2ब्रह्मचारिणीहरा · शक्कर और मिश्री3चंद्रघंटाधूसर (स्लेटी) · दूध और खीर4कूष्मांडानारंगी · मालपुआ5स्कंदमातासफ़ेद · केला6कात्यायनीलाल · शहद7कालरात्रिनीला · गुड़8महागौरीगुलाबी · नारियल9सिद्धिदात्रीबैंगनी · तिल और हलवा-पूरी-चना

नवरात्रि पूजा विधि

  1. पहले दिन शुभ मुहूर्त में घर के पवित्र स्थान पर मिट्टी में जौ बोकर उस पर जल से भरा कलश स्थापित करें (घटस्थापना)।
  2. कलश पर आम के पत्ते और लाल चुनरी में लिपटा नारियल रखें, अखंड ज्योति जलाएँ।
  3. हर दिन उस दिन की देवी का ध्यान मंत्र पढ़ें, दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  4. माँ को लाल फूल, चुनरी, सिंदूर और दिन के अनुसार भोग अर्पित करें, सुबह-शाम आरती करें।
  5. अष्टमी या नवमी को नौ कन्याओं और एक बालक (लांगुरा) को भोजन कराकर उपहार दें और आशीर्वाद लें।
  6. दशमी को कलश का विसर्जन करें और जौ के अंकुर (जवारे) प्रसाद के रूप में रखें।

नवरात्रि की आरती और पाठ

श्री दुर्गा चालीसाजय अम्बे गौरीदुर्गे दुर्घट भारीजय वैष्णवी मातासुन मेरी देवी पर्वतवासिनीभवानी अष्टकम्