ध्यान मंत्र
पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं चन्द्रघण्टेति विश्रुता॥अर्थ: जो श्रेष्ठ वाहन पर सवार हैं और प्रचंड अस्त्र-शस्त्र लिए हैं, वे चंद्रघंटा नाम से प्रसिद्ध देवी मुझ पर कृपा करें।
कथा
तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा होती है। उनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसलिए यह नाम पड़ा। विवाह के समय माता पार्वती ने यह रूप धारण किया था।
सिंह पर सवार, दस भुजाओं में अस्त्र-शस्त्र लिए माँ के घंटे की ध्वनि से दुष्ट शक्तियाँ भाग जाती हैं। वे साहस, शांति और कल्याण देने वाली हैं।