ध्यान मंत्र
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥अर्थ: जो अपने कर कमलों में अमृत से भरा और रक्त से सना कलश धारण करती हैं, वे कूष्मांडा देवी मुझे शुभ फल दें।
कथा
चौथे दिन माँ कूष्मांडा की पूजा होती है। मान्यता है कि जब सृष्टि नहीं थी और चारों ओर अंधकार था, तब माँ ने अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की, इसलिए वे कूष्मांडा कहलाईं।
वे सूर्य मंडल के भीतर निवास करती हैं। आठ भुजाओं वाली माँ को अष्टभुजा भी कहते हैं। उनकी पूजा से रोग-शोक दूर होते हैं और आयु, यश और बल बढ़ता है।